क्या है कोरोना वायरस और इस से कैसे बचा जा सकता है। By Mahi Chauhan

 आखिर क्या है कोरोना वायरस और आप इस वायरस से कैसे बच सकते है। 

what is a koronavirus in hindi


दोस्तों अगर आप मोबाइल या टीवी देखते है तो आपने कोरोना वायरस का नाम तो जरूर सुना ही होगा। और आप इस बात को जरूर जानना चाहते होंगे की आखिर ये कोरोना वायरस क्या है और ये कहा से फेल रहा है। और हम इस वायरस के केहर से कैसे बच सकते है या कीर इसके लक्षण क्या है। आपके इन सभी सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे है। 

 कोरोना वायरस एक ऐसा वायरस है जो चीन में से फैलना सुरु हुआ है। आज तक चीन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगो की संख्या 215 को भी पार कर चुकी है और 8500 के आसपास केस सामने आये है। ऐसे में यह वायरस चीन के सिवा अन्य देशो में भी फेल रहा है। जिस से भारत को भी इस वायरस का खतरा है। क्यों की भारत के भी बहोत सारे लोग चीन में काम करते है। चीन के लगभग सभी हिस्सों  में इस वायरस का असर देखने को मिल रहा है। चीन के स्वास्थय अधिकारिओ को इस वायरस को रोकना एक बहोत बड़ी चुनौती है। 

यह वायरस सिर्फ चीन में नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देसो में जैसे की अमेरिका , फ्रांस ,जर्मनी , थाईलैंड ,जापान ,ऑस्ट्रेलिआ और मलेसिया में भी इस वायरस के दर्दी सामने आये है। अच्छी बात यह है की इस वायरस का एक भी केस भारत में देखने को नहीं मिला है। हालाकी भारत इस खतरे से बहार नहीं है। भारत में भी यह केस कभी भी देखने को मिल सकता है। इस लिए भारत भी इस वायरस को लेकर बहोत सजग है। चीन से जुड़े भारत के हवाईअड्डों पर इस वायरस का चेकिंग किया जा रहा है। [who] विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वायरस को अंतराष्ट्रीय आपातकाल घोसित कर दिया है। 

कोरोना वायरस क्या है ?

कोरोना एक ऐसा वायरस है जो (COV) से सम्बंधित है। जो संक्रमण से फैलता है जिकी वजह से सर्दी जुकाम और सास लेने में तकलीफ जैसी बीमारी होती है। और यह वायरस जान लेवा वायरस में से एक है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस के लक्षण who के अनुसार बुखार आना , जुकाम होना , खांसी होना और सांस लेने में परेशानी होना जैसे इसके मुख्य लक्षण है। इस वायरस को रोकने की कोई मुख्य टेबलेट अभी तक उपलब्ध नहीं है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से प्रवेश कर सकता है। जिसकी वजह से सभी देशो में इस वायरस को लेकर बहोत सावधानी बरती जा रही है। 

इस वायरस से हम कैसे बच सकते है 

अब दोस्तों बात आती है की हम इस वायरस से कैसे बच सकते है। हमें कोन कोन सी सावधानिया बरतनी पड़ेगी ? स्वास्थय मत्रालय के निर्देशानुसार हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोये। खासी या छींक आये तो मुँह को रुमाल से ढक कर रखे। जिन व्यक्तियों में आपको बुखार या फ्लू के लक्षण नजर आये उन से दुरी बना कर रखे। जाहेर जगह में या हस्पताल में जाने पर मुँह पर रुमाल या मास्क लगा कर रखे। और खास कर जंगली जानवरो के संपर्क में आने से बचे। और ये सारी बातें अपने परिवारजनो के साथ भी शेयर करे ताकि वह भी इस बातो का ध्यान रखे। 

चीन इस वायरस से लड़ने केलिए हर संभव कोसिस कर रहा है। और बाकि सारे देश भी कोसिस कर रहे है की कैसे इस वायरस को फैलने रोका जाये। कई देसो में चीन से आने वाले यात्रियों का चेकअप भी किया जा रहा है जिस से इस वायरस को अन्य देशो में फैलने से रोका जा सके 

दोस्तों अगर आपको यह हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने फ्रेंड और फॅमिली के साथ व्हाट्सप्प और अन्य सोसिअल मीडिया ऐप पर  जरूर शेयर करे ताकि उनको भी यह जानकारी मिल सखे ( My Name Is Mahipalsinh We Will Meet Soon In Next Post )
क्या है कोरोना वायरस और इस से कैसे बचा जा सकता है। By Mahi Chauhan क्या है कोरोना वायरस और इस से कैसे बचा जा सकता है। By Mahi Chauhan Reviewed by Mahi Chauhan on February 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.