विश्व के सबसे ऊँचे 10 पर्वत - Top Highest Mountains In The World

Top 10 Mountains In The World - दुनिया सुंदरता से भरी पड़ी है। कुदरत ने हमें न जाने कितने अद्भुत नज़ारे दिए है जो हमें आकर्षित करते है। आज हम आपको बताएँगे दुनियाके सबसे ऊँचे पर्वतो के बारेमे यानि की - Highest Mountains In The World के बारेमे। दुनिया में बहोत सारे बड़े बड़े पहाड़ है लेकिन हम उनमे से 10 ऐसे पर्वतो के बारेमे बताएँगे जो दुनिया के सबसे  ऊँचे पर्वत सिखर है।

Highest-Mountains-In-The-World-Hindi
Top 10 Highest Mountains

दुनिया के सबसे ऊँचे 10 पर्वत - Top 10 Mountains in The World

10) अन्नपूर्णा (Annapurna Mountain)

यह पर्वत दुनिया के खतरनाक पर्वतो में से एक है जो की नेपाल में उतरी केंद्र बिंदु पर स्थित है। जिसकी ऊंचाई 8000 मीटर यानि 26545 फिट है। इस पर्वत पर चढ़ाई करनी बहोत ही मुश्किल और खतरनाक है। यह पर्वत हिमालय का पुंजक है। वर्ष 1990 के बाद से यहाँ पर चढ़ाई करने वालो का मृत्यु दर काफी ज्यादा रहा है। और इसी वजह से यह पर्वत पर्वतारोहियों केलिए बहोत ही खतरनाक है। 

9) नंगा पर्वत (Nanga Mountain)

विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतो में नंगा पर्वत का स्थान नौवा है। और जिसकी ऊंचाई 8126 मीटर यानि की (26,660 फिट) है। इस पर्वत को किलर माउंटेन के नाम से भी जाना जाता है और इसी नाम से आप अंदाजा लगा सकते है की यह बहोत खातरनाक है। यह पर्वत पाकिस्तान में स्थित है और इस पर्वत पर सबसे पहले चढ़ाई करने वाले इंसान हरमन बुह्हल थे जिन्होंने 1953 में इस पर्वत पर सबसे पहले चढ़ाई की थी। 

8) मनसालु पर्वत (Manasalu Mountain)

नेपाल के गोरखा जिले में स्थित मनसालु पर्वत जिसकी ऊंचाई 8,163 मीटर यानि 26,782 फिट है। और ये पर्वत हिमालय के मनसिरि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस पर्वत का नाम संस्कृत भाषा के मानस शब्द से लिया गया है और मानस शब्द का अर्थ होता है 'मन का पर्वत'

7) धौलागिरी पर्वत (Dhaulagiri Mountain)

विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतो में धौलागिरी पर्वत का स्थान सातवा है। और यह पर्वत भी नेपाल में ही स्थित है और जिसकी ऊंचाई 8,167 मिटर (26,795) फिट है। यह पर्वत कंचनजंघा के अस्तित्व से पहले विश्व का सबसे पर्वत माना जाता था।

6) चो ओयू (Cho Oyu Mountain)

नेपाल और चीन की बॉर्डर पर स्थित चो ओयू पर्वत जिसकी ऊंचाई 8,188 मीटर (26,864) फिट है। अगर हम अन्य पर्वतो से इसकी तुलना करे तो इस पर्वत की चढ़ाई काफी आसान है। दामा लामा, जोसफ जोचलर और हर्बर्ट तिचेरी ने 1954 में इस पर्वत पर सबसे पहले चढ़ाई की थी।

5) मकालु पर्वत (Makalu Mountain)

यह पर्वत भी नेपाल और चीन की बॉर्डर पर स्थित है। और एवरेस्ट से 19 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। अगर बात करे इसकी ऊंचाई की तो इस पर्वत की ऊंचाई 8,458 मीटर यानि (27,838) फिट है। इस पर्वत की खास बात है इसका आइकोनिक पिरामिड जैसा आकार और इस आकार केलिए यह पर्वत जाना जाता है। इस पर्वत की चढ़ाई करना बहोत मुश्किल काम है। लिओनेल टेर्रे और जिन कोज़ी ने 1954 में इस पर्वत पर सबसे पहले चढ़ाई की थी।

4) ल्होत्से पर्वत (Lhotse Mountain)

यह पर्वत माउंट एवेरेस्ट से काफी नजदीक है। और यह पर्वत नेपाल और तिब्बत के खुम्बू नाम के क्षेत्र में स्थित है जिसकी ऊंचाई 8,516 मीटर यानि (27,940) फिट है। इस पर्वत पर सबसे पहले चढ़ाई करने वाले व्यक्ति एन्स्र्ट रिस और फ्रिट्स लुचसिंगर थे। जिन्होंने 1956 में सबसे पहले इस पर्वत पर चढ़ाई की थी।

3) कंचनजंगा पर्वत (Kangchanjunga Mountain)

विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत कंचनजंगा भारत और नेपाल की बॉर्डर पर स्थित है। जो एवेरेस्ट से 125 किलोमीटर दुरी पर है और जिसकी ऊंचाई 8,586 मिटर यानी की (28,169) फिट है। आपको बतादे की 1852 तक इस पर्वत को दुनिया का सबसे ऊँचा  पर्वत माना जाता था। लेकिन आगे चल कर फिर माउंट एवेरेस्ट को दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत माना गया। जो ब्राउन और जॉर्ज ब्रांड इस पर्वत पर चढ़ाई करने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे। जिहोने 1955 में सबसे पहले इस पर्वत पर चढ़ाई की थी।

2) माउंट गोडविन ऑस्टिन (Mount Godwin Austen) K2 

चीन और पाकिस्तान की सिमा पर स्थित माउंट गोडविन ऑस्टिन दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। जिसकी ऊंचाई 8,611 मीटर यानि (28,251) फिट है। इस पर्वत का ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान में है शीतकाल में अबतक कोई भी व्यक्ति इस पर्वत पर नहीं चढ़ पाया है।

1) माउंट एवेरेस्ट (Mount Everest) 

नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित माउन्ट एवेरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत है। और जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर यानि की (29,029) फिट है। सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने 1953 में सबसे पहले माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विशेष - दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Top Highest Mountain In The World (दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत) पसंद आये तो कृपया इसे शेयर करना न भूले अगर इस Information में अगर कुछ सुधार करने  योग्य दिखे तो हमें Comment करके जरूर बताये। अगर आपको all info about highest mountain in hindi आपके ईमेल पर चाहिए तो हमें Email द्वारा Subscribe करे। 
विश्व के सबसे ऊँचे 10 पर्वत - Top Highest Mountains In The World विश्व के सबसे ऊँचे 10 पर्वत - Top Highest Mountains In The World Reviewed by Mahi Chauhan on May 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.