देश की पहेली महिला शहीद, जिसने सिर्फ 27 साल की उम्र में देश केलिए अपनी जान की क़ुरबानी दी किरण शेखावत.

देश की पहेली महिला शहीद किरण शेखावत 

kiran sekhawat
indian-flag


वैसे तो आपने फेसबुक पर किरण शेखावत के बारेमे बहोत सी पोस्ट देखि होगी। जो की देश की पहेली महिला शहीद है। जिन्होंने मात्र 27 साल की उम्र में ही देश केलिए अपनी जान की क़ुरबानी दे दी। आज हम आपको बताने जा रहे है वह जानकारी जो हमने किरण शेखावत के बारेमे इंटरनेट रिसर्च से इक्ठा की है।

डोर्नियर दुर्घटना में हुई थी शहीद 

राजस्थान की बहादुर और जाबाज बेटी लेफ्टिनेट किरण शेखावत जो की हरियाणा की जाबांज बहु है। और जिसने पूरे देश का नाम गर्व से ऊँचा किया है। 24 मार्च 2015 को जब गोवा में हादसा हुआ और डोर्नियर निगरानी विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसने हमसे लेफ्टिनेंट किरण शेखावत को छीन लिया। आपको बतादे की किरण शेखावत ऐसी पहेली महिला शहीद हुई जोकि ऑन ड्यूटी महिला अधिकारी थी। शहीद किरण के पिता का नाम विजेन्द्रसिंह शेखावत है और उनको अपनी बेटी की शहादत पर बहोत गर्व है।

किरण शेखावत के माता-पिता, सास-ससुर, और उनके पति जिनका नाम विवेक है, इन सभीने किरण के अंतिम संस्कार पर नम आँखों से श्रद्धांजली दी और ले. किरण शेखावत के अंतिम दर्शन केलिए पूरा गांव उनके घर पहुंचा था। किरण शेखावत का जन्म सेफरागुवार नाम के गांव में 1988 में हुआ था और 27 साल की उम्र में किरण शहीद हुई। दोस्तों आपको बता दे की किरण ने अपनी शहादत से 5 साल पहले ही नौसेना ज्वाइन की थी।

हरियाणा में हुई उनकी शादी 

किरण शेखावत की शादी हरियाणा, मेवात के कुथरला नाम के गांव में विवेकसिंह छोकर से हुई। दोस्तों राजस्थान पत्रिका के अनुसार किरण शेखावत की जेठानी राजश्री कोस्टगार्ड की पहेली महिला पायलट है। डोर्नियर विमान जो की 24 मार्च 2015 को हादसे का शिकार हुआ था, उस विमान में अधिकारी किरण शेखावत भी शहीद हो गई। उनका पार्थिव शव भी हादसे के दो दिन बाद यानि की 26 मार्च को ढूंढा जा सका। और किरण को अंतिम विदाय देने केलिए हजारो लोगो की भीड़ उमटी थी।

राजपथ पर किया था टुकडी का नेतृत्व  

आपको बतादे की किरण का अंतिम संस्कार उस जगह पर किया गया जहा किरणकँवर और विवेकसिंह की शादी हुई थी। और उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पति विवेक ने दी। बहादुर बेटी किरण शेखावत पर आज पुरे देश को गर्व है। 2015 में किरण ने गणतंत्र दिवस की राजपथ परेड में नौसेना टुकड़ी का नेतृत्व करके पुरे राजस्थान का नाम देश भर में ऊँचा किया। 
देश की पहेली महिला शहीद, जिसने सिर्फ 27 साल की उम्र में देश केलिए अपनी जान की क़ुरबानी दी किरण शेखावत. देश की पहेली महिला शहीद, जिसने सिर्फ 27 साल की उम्र में देश केलिए अपनी जान की क़ुरबानी दी किरण शेखावत. Reviewed by Mahi Chauhan on March 07, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.