ऐसी 9 भारत में पाई जाने वाली औषधीया जो बालो के प्राकृतिक उपचार में बहोत मदद करती है



भारत में पायी जाने वाली कमाल की प्राकृतिक औषधीया 

भारत भर में पाइ जाने वाली हर एक वनस्पति का अपना एक औषधीय महत्व है। वही आज  हम आपको बताने जा रहे है भारत में पाई जाने वाली 9 ऐसी औषधियों के बारेमे जो बालो को झड़ना, रुसी, फंगस जैसे इन्फेक्शन  को कम करने में मदद करती है। 
यह बात तो हम सभी जानते है की हमें जिंदगी भर बालो से जुडी कई सारी प्रोब्लेम्स का सामना करना पडता है। जिसमे बालो का झड़ना, सफ़ेद हो जाना, बाल रूखे सूखे हो जाना, बालो में इंफेक्शन हो जाना,रुसी, फंगस जैसी कई सारी बालो से लगती बीमारियों का सामना लोग करते है। 

बालो के झड़ने की कोई एक वजह नहीं है। इसकी कई सारि वजहें हो सकती है। जैसे की लाइफस्टाइल में बदलाव, मौसम में बदलाव आदि कई सारि वजहें है जिस से हमें बाल जड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन जैसे की हमने आपको  बताया की भारत के अंदर औषधियों की कोई कमी नहीं है।  खास कर ऐसी औषधीया जो की देशी है या फिर प्राकृतिक है। भारत में कई ऐसी प्रकृतिक यानि कुदरती औषधीया है जो बालो से जुडी परेशानियो को ख़तम करने की ताक़त रखती है। 

तो चलिए जान लेते है उन औषधियों के  बारे में। हम आपको 9 ऐसी औषधियों के बारेमे बताने जा रहे है जो आपके बालो से जुडी किसी भी बीमारी को ख़तम कर सकती है। वो भी बड़ी ही आसानी से

एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसी औषधि है जो त्वचा केलिए बहोत उपयोगी है। लेकिन आपको बतादे की एलोवेरा बालो केलिए भी उतना ही उपयोगी है जितना त्वचा केलिए है। एलोवेरा में कई प्रकार के एसिड पाए जाते है जो की हमारे शरीर केलिए बहोत उपयोगी होते है। एलोवेरा में पाया जाने वाला एमिनो एसिड हमारे बालो को विकसीत होने में मदद करता है। एलोवेरा से बालो का पीएच बैलेंस भी सही रहता है। 

नीम

नीम के फायदे बॉडी केलिए बहोत है नीम का उपयोग हजारो तरीके की दवाइया बनाने में किया जाता है। और निम बहोत ही लाभ दायक पेड़ है जो हमें उपयोगी होता है। नीम के अंदर खास तोर पर एंटी माईक्रोबियल और एंटी बेक्टेरियल प्रॉपर्टी पायी जाती है। नीम प्राचीन समय से ही औषधि के रूप में सबसे आगे रहा है। 

नीम का उपयोग बालो के देखभाल करने केलिए बहोत किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से खुजली, और कई अन्य तरीके के इन्फेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है। और नीम के अंदर से पाया जाने वाला तेल भी बालो केलिए बहोत उपयोगी साबित होता है। जिसके इस्तेमाल से बालो का झड़ना कम होता है। और बालो में मजबूती आती है। 

करि पत्ता

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर करि पत्ता बालो को हाइड्रेट करके डेड हेरफाल से बचाता है और हेयर को सास लेने का मौका देता है। और उन्हें मजबूती भी प्रोवाइड कराता है। करि पत्ते में पाया जाने वाला प्रोटीन और बीटाकैराटिन बालो को मजबूत बना कर उसे बढ़ने में मदद करता है। 

भृंगराज

सुरजमुखी के परिवार का एक सदस्य भृंगराज हमारे बालो को बहोत ही बड़ी प्रोटेक्शन देता है। 
भृंगराज बालो का झड़ना, उम्र होने से पहले सफ़ेद होना जड़ो में दे कमजोर होने जैसी कई बीमारियों से बालो को बचाता है। यह बालो केलिए एक बहोत ही चमत्कारिक औषधि है। बालो को कई हद तक प्रोटेक्शन प्रोवाइड कराता है।

आवला

बालो की सबसे प्रभाव कारी औषधियों में से एक आवला जिसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ईसि वजह से आवला स्केल्प के रूखापन को कम करने में मदद करता है। और रुसी की मात्रा भी बालो में से काफी हद तक कम कर देता है। अगर उसके एक और मुख्य फायदे की बात करे तो आवला प्राकृतिक हेयर कंडीशनिंग का काम भी करता है।

नींबू (lemon)

नींबू के अंदर एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है। जोकि रुसी नहीं होने देते है और बाल और स्केल्प की भी सफाई करते है। निम्बू के अंदर ज्यादा तर विटामिन बी और सी पाए जाते है। और नींबू की वजह से बालो का घनापन बढ़ता है और बाल ज्यादा मजबूत बनते है।

मेथी

मेथी का इस्तेमाल बालो केलिए होते हुए आपने बहोत कम बार देखा होगा लेकिन बतादे की मेथी के इस्तेमाल से बालो को बढ़ने का मौका मिलता है और मजबूती भी मिलती है और इसके साथ ही स्केल्प को हेल्दी बना कर बालो में चमक लाती है मेथी। प्रोटीन मेथी के दानो में भरपूर पाया जाता है जो बालो की मजबूती बढ़ा कर उन्हें जड़ने से रोकता है।

ब्राह्मी

ब्राह्मी एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जिसमे मन को संतुलित रखने के गुण पाए जाते है। और वो नर्वस सिस्टम को भी संतुलित बनायीं रखती है। ब्राह्मी का इस्तेमाल सदियों से बलो के प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जा रहा है। ब्राह्मी बालो को जड़ने से रोकती है और उसे मजबूत बनाती है। और बालो को हेल्दी रखने में मदद करती है।
ऐसी 9 भारत में पाई जाने वाली औषधीया जो बालो के प्राकृतिक उपचार में बहोत मदद करती है ऐसी 9 भारत में पाई जाने वाली औषधीया जो बालो के प्राकृतिक उपचार में बहोत मदद करती है Reviewed by Mahi Chauhan on March 29, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.