TikTok Banned In India - अब आप प्ले स्टोर से टिकटोक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे लगाया गया प्रतिबन्ध

क्यों भारत में Ban किया गया TikTok 

भारत में बहोत ही पॉपुलर होने वाली अप्लीकेशन Tik Tok आज से आपको गूगल प्लेस्टोर पर देखने को नहीं मिलेगी। क्योकि भारत में इस आप्लिकेशन पर Ban लगा दिया गया है। टिक टोक आज के समय बहोत ही पॉपुलर होने वाली एप्स में से एक है। भारत में ये एप्प बहोत ही चर्चित एप्प थी। लेकिन आज इस अप्लीकेशन पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर आप अभी इस एप्प को गूगल प्लेस्टोर पर जा कर देखेंगे तो वहा आपको ये एप्लिकेशन नहीं देखने को मिलेगी। इसे (google play store) से हटा दिया गया है

टिकटोक के भारत में बेन हो जाने पर युसर बहोत निराश है। मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार गूगल ने इसे प्ले स्टोर से हटा दिया है। मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 अप्रेल को टिकटोक पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। या बात इसलिए की गयी क्यो की हाईकोर्टने ये कहा था की टिकटोक एप्प पोर्नोग्राफी को बढ़ावा दे रही है और बच्चो पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। tiktok एप्लिकेशन पर अश्लील सामग्री को परोसने का आरोप लगाया गया है। जिसकी वजह से इसे भारत में block कर दिया गया है।

आपको बतादे की टिकटोक को जबसे भारत में प्रतिबंधित किया गया है तबसे लोग सोशल मिडिया पर अपने कॉमेंट्स अलग अलग अंदाज में दे रहे है। और ज्यादातर लोग फनी अंदाज में इस पर चर्चा कर रहे है। गूगल ने बताया है की हम इस एप्प पर कोई टिपण्णी नहीं कर रहे है। हम स्थानीय कानून का पालन करते हुए इस पर बेन लगा रहे है।

काफी सारे लोग और नेताओ के बयांन के कारन और उनके विरोध की वजह से इस प्रकार का कदम उठाया गया है। लेकिन आपको बतादे की जिन लोगो के मोबाइल में यह एप्लिकेशन पहले से इनस्टॉल है उनके फ़ोन में अभी भी यह एप्प चल रहा है।

क्या है सारा मामला 

अगर यह सारा मामला हम आपको सॉर्ट में बताये तो हुआ कुछ यु की काफी समय से लोग इस एप्प पर यह टिपणी कर रहे थे की इसे भारत में बेन किया जाना चाहिए। और 3 अप्रेल को मद्रास के हाईकोर्ट ने केंद्र से इस एप्लिकेशन पर रोक लगाने को कहा क्योकि इस एप्प पर पोर्नोग्राफी परोसने का आरोप है जिसकी वजह से बच्चो पर बहोत दुष्प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से टिकटोक को भारत में प्रतिबंधित किया गया। यानि की अब ये एप्प आपको गूगल के प्ले स्टोर पर देखने को नहीं मिलेगी। 
TikTok Banned In India - अब आप प्ले स्टोर से टिकटोक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे लगाया गया प्रतिबन्ध TikTok Banned In India - अब आप प्ले स्टोर से टिकटोक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे लगाया गया प्रतिबन्ध Reviewed by Mahi Chauhan on April 17, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.