ताजमहल के बारे में कुछ ऐसी बाते जो आप नहीं जानते है। जानिये क्या है वह Facts About Tajmahal

ताजमहल की वह बाते जो आप नहीं जानते होंगे 

दोस्तों जब बात आये दुनिया के सात अजूबो की तो इसमें भारत का नाम होंना तो तय है क्योकि ताजमहल दुनिया के सात अजूबो में से एक है। ये दुनियाकी सात सबसे खूबसूरत इमारतों में अपना नाम रखता है। दोस्तों ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज  की याद में किया था और ये भारत केलिए और दुनिया केलिए एक खूबसूरत तौफा था ऐसा हम कह सकते है। तो दोस्तों आजके हमारे इस लेख में हम आपको Tajmahal के बारेमे कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जो लगभग 95% लोग नहीं जानते होंगे। तो चलिए जान लेते है ताजमहल की वो बाते। 

interesting facts about tajmahal
Facts About Taj Mahal 


1 छत के ऊपर छेद: दोस्तों ऐसा कहा जाता है की ताजमहल की छत के ऊपर एक छेद बना हुआ है। आखिर ये छेद है क्यों और क्या है इसकी हक़ीक़त ? तो दोस्तों ऐसा माना जाता है की जब शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण करवाया उसके बाद उसका निर्माण करने वाले कारीगरों के हाथ काटने की शाहजहां ने घोसणा की थी। जैसे ही उन कारीगरों को इस घोसणा का पता चला उसी वक्त उन्होंने शाहजहां से बदला लेने केलिए इस खूबसूरत ईमारत के ऊपर एक छेद बना दिया था जिसकी वजह से ये ईमारत ज्यादा सालो तक टिके नही। 

2 मीनार: अगर आप ध्यान से देखेंगे तो ताजमहल  की चारो और बने मीनार आपको एक दूसरे की तरफ झुके हुए नजर आएंगे। ऐसा इसलिए है ताकि अगर कोई कुदरती आफत आती है जैसे की भूकंप या सुनामी तो ये मीनार ताजमहल की मुख्य ईमारत के ऊपर ना गिरे। 

3 बदलते है रंग: दोस्तों अगर आपने कही देखा या पढ़ा होगा तो आपको पता होगा की दिन के हर अलग अलग समय पर ताजमहल का रंग बदलता रहता है। सुबह के समय अगर आप ताजमहल को देखेंगे तो इसका रंग आपको गुलाबी नजर आएगा। और इसे अगर आप साम को देखेंगे तो यही ताजमहल आपको दूधिये सफ़ेद रंग में नजर आएगा और चांदनी रात में इसका रंग पीला नजर आता है 

4 लम्बाई: अगर आप नहीं जानते तो आपको बतादे की ताजमहल क़ुतुब मीनार से भी लंबा है। जहा क़ुतुब मीनार की लम्बाई 72.5 मीटर है वही ताजमहल की लम्बाई 73 मीटर है। 

5 द्रितीय विश्वयुद्ध में सुरक्षा: जब द्रितीय विश्वयुद्ध हुआ तब ताजमहल पर खतरा था की कही दुश्मन का लड़ाकू विमान ताजमहल को क्षति न पंहुचा दे। इस खतरे से बचने केलिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल पर बांस का घेरा लगा कर उसपर चादर डाल दी थी ताकि दुश्मन को ताजमहल के बारेमे पता नहीं चल पाए और वो उसे कोई नुकशान न पंहुचा सके। 

6 कारीगरों के हाथ कटवा दिए: दोस्तों ऐसा माना जाता है की जब ताजमहल के निर्माण का काम पूरा हुआ तब शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे। ऐसा उसने इसलिए किया था ताकि कोई और ताजमहल जैसी ईमारत न बनवा सके। लेकिन एक  कहानी ये भी है की शाहजहां ऐसा करने में नाकाम रहा था क्योकि ताजमहल बनाने के बाद उसके एक कारीगर 'उस्ताद अहमद लाहोरी' की मदद से दिल्ली का लाल किला बनाया गया था। 

7 काला ताजमहल: जब ताजमहल बन कर तैयार हुआ तब से शाहजहां का एक सपना था की वह एक काले रंग का ताजमहल अपने लिए भी बनाये। लेकिन उसका यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया क्योकि जब शाहजहां का बेटा ओरंगजेब बादशाह बना तो उसने शाहजहां को कैद करवा लिया था। जिसकी वजह से उसका यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया

8 कीमती पथ्थर: दोस्तों ताजमहल के निर्माण में बेहद कीमती पथ्थरो का इस्तेमाल किया गया था। जो की श्रीलंका, चीन, और तिब्बत जैसे देशो से लाये गए थे और वह बेहद कीमती थे। लेकिन दोस्तों इन पथ्थरो पर अंग्रेजो की नियत ख़राब हो गयी और उन्होंने उन पथ्थरो को निकलवा दिया था।
ताजमहल के बारे में कुछ ऐसी बाते जो आप नहीं जानते है। जानिये क्या है वह Facts About Tajmahal ताजमहल के बारे में कुछ ऐसी बाते जो आप नहीं जानते है। जानिये क्या है वह Facts About Tajmahal Reviewed by Mahi Chauhan on April 24, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.