सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल। Best Tourism Places Of Sikkim In Hindi

खूबसूरती केलिए प्रसिद्ध है सिक्किम के यह स्थल 

क्या आपको पता है की सिक्किम को 'पूर्व का स्वीट्ज़रलैंड' कहा जाता है मेरे ख्याल से आप सभी लोग जानते होंगे। यह राज्य काफी छोटा है पर अगर बात आये खूबसूरती की तो इस लिस्टमे खूबसूरती के लिहाज से सिक्किम का महत्त्व बहोत बड़ा है। यहाँ के कुदरती नज़ारे चाय के बाग हरी भरी पहाड़िया हमें अपनी और आकर्षित करती है। सिक्किम में बारिस भी ज्यादा पड़ती है। और ये हमेशा बादलो से घिरा रहने वाला राज्य है। आजकी इस पोस्ट में हम जानेंगे सिक्किम के कुछ प्रसिद्द और देखने लायक पर्यटन स्थलों के बारेमे जहा आप घूमने जा सकते है और वहा के नज़ारो का लुफ्त उठा सकते है। तो चलिए जान लेते है सिक्किम के उन खूबसूरत स्थलों के बारेमे। 

सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल।
best tourism place of sikkim


सोम्गो लेक  (tsomgo lake)

सोम्गो लेक एक झील है जो की अंडाकार और तक़रीबन एक किलोमीटर लम्बी है। इस झील को बेहद पवित्र माना जाता है। जब मई और अगस्त का टाइम आता है तब इस झील के आस-पास का नजारा और भी खूबसूरत बन जाता है। जो झील को और भी खूबसूरत बना देता है। इस सोम्गो लेक के आसपास अलग अलग और दुर्लभ प्रकार के फूल देखने को मिलते है। दोस्तों जब सर्दिया शुरू होती है तब इस झील का पानी बर्फ में तब्दील हो जाता है। जिसकी वजह से पूरी झील बर्फ बन जाती है। इस झील के आसपास के पहाड इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते है। आप चाहे तो गूगल पर इस झील के फोटो देख सकते है  

एनके मोनेस्ट्री गुफा 

दोस्तों अगर आप यहाँ पर जाते है तो आपको अलग अलग देवी देवताओ की भव्य मुर्तिया, पुस्तकालय, और उनसे जुड़े हुए अलग अलग मुखौटे आपको देखने को मिलेंगे। इस गुफा के पासमें ही डियर पार्क है जहा से आपको भगवान बुद्ध की एक बड़ी प्रतिमा भी आपको देखने को मिलेगी। यहाँ पर आप लकड़ी के सामान की खरीदारी भी बड़ी आसानी से कर पाओगे। यहा के सारे नज़ारे बहोत ही मन मोहक लगते है। और भी यहाँ पर बहोत सारे नज़ारे देखने लायक है। और आपको बतादे की यह स्तूप तिब्बतियों का एक तीर्थ स्थल है।

नाथुला दर्रा (nathula darra)

ये दर्रा भारत और चीन की सीमा पर बना हुआ है और इसकी ऊंचाई लगभग 14,200 फीट है। ये नाथुला दर्रा सिक्किम को चीन के तिब्बत क्षेत्र के साथ जोड़ता है। यहाँ पर किया जाने वाला सफर वाकई में एक बहोत अद्भुत अनुभव है। क्योकि यहाँ पर आपको धुंध से ढकी हुई पहाड़िया देखने को मिलेगी और टेढ़े मेढ़े रास्ते देखने को मिलेंगे। लेकिन दोस्तों अगर आप इस जगह पर जाना चाहते है तो आपके पास परमिसन होनी जरुरी है तभी आप यहाँ जा पाएंगे। 

रुमटेक गुफा (rumtek monastery)

रुमटेक गुफा को धर्मचक्र सेंटर के नाम से भी जाना जाता है और ये गुफा विश्व की सबसे श्रेष्ठतम गुफाओ में से एक है। यह गुफा गंगोटक से 37 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यहाँ पर दो गुफाओ के मध्य भाग में एक छोटी गुफा भी है। यहाँ पर इस गुफा में बहोत सारे दर्शनयोग्य स्थान है। 

khecheopalri lake

यह एक कुदरती दृश्य से भरपूर झील है यहाँ के नज़ारे आँखों को भाते है। इस झील का अपना एक विशेष महत्त्व है। कहा जाता है की जो भी व्यक्ति इस झील में नहाता उसे अपनी व्याधियों से मुक्ति मिलती है और साथ ही पुण्य का फल भी प्राप्त होता है। 

दोस्तों सिक्किम के अंदर बहोत सारे ऐसे स्थान है जो सभी को अपनी और आकर्षित करते है। कुदरती नज़ारे आखो को नया नजरिया  देते है। अगर आप जा सकते है तो एकबार सिक्किम की टूर जरूर करे बहोत ही खूबसूरत जगह है।
सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल। Best Tourism Places Of Sikkim In Hindi सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल। Best Tourism Places Of Sikkim In Hindi Reviewed by Mahi Chauhan on April 28, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.