राहुल गाँधी ने कहा अगर मोदी सरकार देशभक्त है तो वायुसेना के पैसे अम्बानी की जेब में क्यों डाल रहे है

राहुल बोले वायु सेना का पैसा मोदी अम्बानी को दे रहे है 



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ओडिसा के जयपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। जब वो जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे तब उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नविन पटनायक की सरकार पर जोरदार हमला किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने राफेल का मुद्दा उठाया और कहा की प्रधान मंत्री मोदी एक तरफ देश भक्ति की बात कर रहे है और दूसरी तरफ वायु सेना से पैसे लेकर अपने मित्र अनिल अम्बानी को दे रहे है। 
एच.एल.एल 70 सालो से जहाज बना रहा है, अनिल अम्बानी ने कभी जहाज नहीं बनाया। और एक बात की H.L.L पर कोई कर्जा नहीं है और अनिल अम्बानी पर हजारो करोड़ का कर्जा है। यह सब होते हुए भी पीएम मोदी ने अनिल अम्बानी को राफेल की डील दिलवा दी। 

मोदी सरकार किसान विरोधी - राहुल 

और आपको बतादे की राहुल गाँधी ने सभा के दरमियान ये भी कहा की मोदीजी ने अनिल अम्बानी को 30 हजार करोड़ दिलवाने केलिए राफेल डील को बदल भी दिया। और उन्होंने तो यहाँ तक भी कह दिया की मोदी सरकार आदिवासी और किसान विरोधी सरकार है।
उन्होंने कहा की तत्कालीन यूपीए सरकार आदिवासी बिल लेकर आयी थी और बिल में कहा गया था की आदिवासियों और किशानो को पूछे बिना उनकी जमीन नहीं ली जा सकती अगर फिरभी ली जाती है तो उनको बाजार में चल रहे जमीनों के भाव से चार गुना ज्यादा पैसे देने होंगे। लेकिन बीजेपी ने उस बिल को ख़तम करके काम किया है। ओडिसा में Cm पटनायक आपसे बिना पूछे जमीन  ले लेते है और फिर अपने उद्योगपति मित्रो को दे देते है। 

राहुल गाँधी का कहना है की छतीसगढ़ में आदिवासियों की जमीन ली गयी थी और कांग्रेस ने टाटा कंपनी से वो जमीन वापस लेकर आदिवासियों को वापस दे दी थी क्योकि नियमो के हिसाब से कंपनी ने उस जमीं पर काम सुरु नहीं किया था। 
और उन्होंने यह भी कहा की जिस राज्य में कांग्रेस की सर्कार है वहां पर विकास  हो  रहा है। छतीसगढ़ में आप किशानो से पूछिए की कांग्रेस की सरकार आने से पहले उन्हें धान के रेट क्या मिल रहे थे और अब क्या मिल रहे है। उन्होंने कहा की अगर छतीसगढ़ की तरह उड़ीसा में भी कांग्रेस की सरकार आई तो उन्हें भी यही रेट मिलेंगे जो छतीसगढ के किशानो को मिल रहे है। 

क्यों किसानो की कर्ज माफ़ी नहीं ?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की  देश  के कुछ उद्योगपति देश के हजारो करोड़ रुपये लेकर भाग गए और मोदी सरकार को जब किसान कर्ज माफ़ि केलिए बोलते है तो वो मना कर देते है।
राहुल गाँधी ने यह वादा किया है की अगर हमारी सरकार ओडिसा में आई तो हम 10 दिन के अंदर ही किससनो का कर्ज माफ़ कर देंगे। उन्होंने कहा की ये कोई मुश्किल काम नहीं है हमने पहले भी तीन राज्यों में हमने कर्ज माफ़ करके दिखाया है। और उन्होंने कहा की अगर ओडिसा में कांग्रेस आई तो वो बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा देगी और उनकी सादी में भी मदद करेगी और भी बहोत सारी योजनाए राज्य में चलाई जाएगी। 
राहुल गाँधी ने कहा अगर मोदी सरकार देशभक्त है तो वायुसेना के पैसे अम्बानी की जेब में क्यों डाल रहे है राहुल गाँधी ने कहा अगर मोदी सरकार देशभक्त है तो वायुसेना के पैसे अम्बानी की जेब में क्यों डाल रहे है Reviewed by Mahi Chauhan on March 10, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.