क्या आप जानते है पशु पक्षी भी करते है प्यार की अनुभूति | Animal Birds also do the Sensation

animal birds also do the sensation
Bird Sensation 


क्या आप जानते है की पशु पक्षी भी अनुभूति जैसे गुण रखते है 

अगर आपको लगता है की केवल मनुष्य ही ख़ुशी, तकलीफ, दुःख और डर जैसी अनुभूति करता है तो आप गलत है अगर आपका मानना है की यह सारी अनुभूतिया मनुष्य जैसे जिव केलिए ही बनी है तो आपकी सोच को सुधारने की आपको जरुरत है। क्योकि ये सारि अनुभूतिया पृथ्वी पर बस रहे हर जीव केलिए जरुरी है।

पर उन अनुभूतियों का क्या जिसमे एक व्यक्ति अपने प्रियजन से दूर होने पर दुःख का अनुभव करता है। अथवा तो उसके साथ कुछ गलत होता है तो उसको गुस्सा आता है। लेकिन जिव विज्ञानं की खोज के मुताबिक जिस प्रकार से मनुष्य अनुभूति करता है ठीक उसी प्रकार से पशु पक्षी भी अनुभूतियो का अनुभव करते है।

हम आपको कुछ ऐसे उदहारण बताने जा रहे है जिस से आप जान पाएंगे कि मनुष्य और पशु पक्षीयो की अनुभूति में क्या फरक है। ये जो उदहारण हम आपको बताने जा रहे है वो उदहारण पेब्लो हेरेरो द्वारा लिखी गई  'The Emotional Intelligence Of Animals' नाम की बुक में से लिए गए है।

योग्य अयोग्य की परख 

हम में से बहोत सारे लोग यह पता लगा सकते है की क्या योग्य है और क्या अयोग्य। और ईसि बात का पता वानर यानि बन्दर भी लगा सकते है। एटलान्टा येकर्स प्राइमेट सेंटर की रिसर्च में यह पाया गया की जब बन्दरो को यह पता चला की उनके साथ गलत व्यवहार कीया जा रहा है तो उन्होने सहकार देने से मना कर दिया 

रिसर्च करने वाले संसोधको ने सभी बंदरो को ककड़ी के कुछ टुकड़े खाने केलिए दिये। और उनमे से एक बन्दर को अंगूर खाने केलिए दिए अब अंगूर एक ऐसी चीज है जो सभी बंदरो को ज्यादा पसंद है। अब एक बन्दर को अंगूर खाने केलिए मिले तो दूसरे सभी बंदरो ने यह देख के ककड़ी के टुकड़े फेक दिए। 

बदले की भावना 

जाहिर सी बात है की मनुष्य एक ऐसा जिव है जिसमे बदले की भावना ज्यादा देखने को मिलती है। मानव के साथ कोई घटना घटित होती है है तो उसके मनमे तुरंत बदले की भावना पैदा होती है। 

वर्ष 2016 में रांची में हाथीओ ने अचानक से हमला किया था। और जिसकी वजह से वहा पर रहने वाले स्थानिको को अपना घर छोड़ के वहासे भागना पड़ा था। उन हाथियों ने इसलिए हमला किया था क्योकि वह एक मादा हथनी का सव ढूंढ रहे थे जिसकी मोत एक पानी की केनाल में डूबने की वजह से हुई थी।

अगर बात करे चिम्पांजी की तो वह भी एक ऐसा प्राणी है जिसे पता चल जाता है की उसके मित्र कोन है और दुश्मन कोन है। अगर कोई दुश्मन उसके मित्र पर हमला करता है तो तुरंत उसके मनमे बदले की भावना पैदा होती है और वह बदला लेता है।

माँ के प्रति प्यार (मातृप्रेम)

दोस्तों हम सब जानते है की माँ से बढ़कर प्यार और कोई नहीं कर सकता। मनुष्य अपने बच्चो से बहोत लाड प्यार करते है। यही चीज हमें पशु पक्षियों में भी देखने को मिलती है। 

तान्झानिया के एक चिम्पांजी ने अपने बच्चे की बहोत ही ज्यादा संभाल ली थी। उसके बच्चे का जन्म डाउन सिंड्रोम नाम की एक बीमारी के साथ हुआ था जिसकी वजह से वह खुदसे बैठ नहीं सकता था। और रिसर्च में यह भी पाया गया की  वह मादा चिम्पांजी कभी कभी अपने बच्चे केलिए खाने से भी परहेज कर देती थी।

वह कभी भी अपने बच्चे को किसी को सोपती भी नहीं थी क्योकि उसे लगता था की उसके बच्चे की संभाल उससे ज्यादा और कोई नहीं ले सकता। हलाकि आपको बतादे की उस चिम्पांजी के बच्चे की 2 साल का होते ही मौत होगई थी।

दिल का टूटना (Heartbreaking Feelings)

इंसान का दिल कई सारी परिस्थितियों में टूटता है। इसमें जब गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप होता है तो व्यक्ति अपने मन से टूट जाता है और बहोत सारी तक़लीफ़े सहन करता है 

दोस्तों ऐसा माना जाता है की तोता अपने पार्टनर के प्रति बहोत ज्यादा  वफादार होता है अगर वह अपने पार्टनर से अलग पड़ता है तो वह भी मनुष्य की तरह ही दुःख का अनुभव करता है। अगर अपने पार्टनर की कोई हादसे में एकदम से मोत हो जाती है तो उसके दूसरे पार्टनर का जीना बहोत ही मुश्किल हो जाता है। कई कई बार तो ऐसा भी देखा गया है की अपने पार्टनर से अलग होने की वजह से तोता खाना भी बंद कर देता है। 

खाना ज्यादा दिनों तक बंद करने की वहज से वह कमजोर पड जाते है और उनमे इतनी भी ताक़त नहीं बचती की वह उड़ कर पेड़ की डाली तक पहोच पाए और कई परिस्थितियों में तो उनकी मोत तक हो जाती है। 

सहानुभूति और सांत्वना (Sympathy and Consolation)

एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को किसी ख़राब परिस्थिति में सहानुभूति दे सकता है। और किसी को अगर तकलीफ में देखे तो सहानुभूति का अनुभव भी करता है। 

एक रिसर्च की गयी 2016 में जिसमे वॉल नाम का एक चूहा अपने एक साथी को सहानुभूति देता है जब उसका साथी तनाव में होता है 

ऐसे तो कई पशु अपने दूसरे साथियो को सहानुभूति देते हुए पाए गए है। जैसे की डॉल्फिन, हाथी, कुत्ता, चिम्पांजी और भी कई सारे ऐसे जिव है जो अपने दूसरे साथियो को सहानुभूति और सांत्वना देते है।
क्या आप जानते है पशु पक्षी भी करते है प्यार की अनुभूति | Animal Birds also do the Sensation क्या आप जानते है पशु पक्षी भी करते है प्यार की अनुभूति | Animal Birds also do the Sensation Reviewed by Mahi Chauhan on March 25, 2019 Rating: 5

No comments:

Theme images by Leontura. Powered by Blogger.